डेब्यू मैच में अफगानिस्तान के छुड़ाए छक्के, टीम इंडिया के डेथ ओवर किंग गुरनूर बरार ने बताया अपना प्लान, कहा-'खुद का बेस्ट वर्जन अभी बाकी' 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो वनडे में छह विकेट लेकर सुर्खियों में आए युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का कहना है कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है और वह टीम के लिए खुद को और उपयोगी बनाना चाहते हैं। इकाना स्टेडियम में दूसरे वनडे के बाद उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदर्शन से संतुष्ट होने के बावजूद वह लगातार अपने खेल को बेहतर बनाने में जुटे हैं।

बरार ने कहा कि नई गेंद से आउटस्विंग कराना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि स्विंग नहीं मिलती तो वह लेंथ और गति में बदलाव कर बल्लेबाजों पर दबाव बनाते हैं। आधुनिक क्रिकेट में डेथ ओवरों की अहमियत को देखते हुए वह यॉर्कर और डेथ बॉलिंग पर विशेष मेहनत कर रहे हैं।

आईपीएल-25 की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा था, हालांकि उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने इसे सीखने का बड़ा मंच बताया। बरार ने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों और मोहम्मद सिराज से मिली सीख ने उनके खेल और आत्मविश्वास को नई मजबूती दी है।

ये भी पढ़ें  : 
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में हर्षित राणा की एंट्री, BCCI ने दी जानकारी 

 

 

संबंधित समाचार