UP Government की Blue Dots AI पहल शुरू, युवाओं को स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

प्रदेश के सभी 18 मंडलों में शुरू होगी... मुजफ्फरनगर में खुला पहला संयुक्त सुविधा केंद्र

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थानीय युवाओं को रोजगार और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए ''ब्लू डॉट्स एआई'' पहल की शुरुआत की है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर में प्रदेश के पहले संयुक्त सुविधा केंद्र (जेएफसी) का उद्घाटन किया।

कौशल विकास मंत्री ने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवा स्थानीय भाषा में वॉयस कॉल के जरिए नौकरी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही मोबाइल मैप पर आसपास उपलब्ध रोजगार अवसर भी देख सकेंगे। इससे स्थानीय एमएसएमई और उद्योगों को अपने क्षेत्र के योग्य अभ्यर्थियों तक आसान पहुंच मिलेगी।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में संचालित पायलट परियोजना के तहत 16 हजार से अधिक रोजगार अवसर और 15 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ। अब इस मॉडल का विस्तार प्रदेश के सभी 18 मंडलों में किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः यात्रीगण कृपया ध्यान दें... ऐशबाग और गोमती नगर होकर गुजरेगी दरभंगा-जयपुर अमृत भारत ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

संबंधित समाचार