Bareilly News : सड़क पर डकैती एनकाउंटर में चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में सड़क पर लूटपाट मचाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस की गिरफ्त में आए चारों बदमाश हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं।

घटनाक्रम बहेड़ी थाना क्षेत्र का है। 18 जून को चंद्रपाल अपने परिवार के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की। पुलिस ने जांच की तो इसमें छह आरोपी पाए गए। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज करके आरोपियों की धरपकड़ शुरू की और अब चार बदमाश पकड़े गए हैं।

संबंधित समाचार