Bareilly : अब नौकरी नहीं.. पॉलटिक्स करूंगा, दीवान के इस्तीफे से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

हैड कांस्टेबिल का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल

बरेली, अमृत विचार। पुलिस से रिटायर होने के बाद राजनीति में कदम रखने के कहानी-किस्से तो खूब सुने जाते हैं मगर बरेली में तैनात एक दीवान ने बीच में नौकरी छोड़कर पॉलटिक्स में किस्मत आजमाने का फैसला कर लिया है। फतेहगंज पूर्वी में तैनाती के बाद राजकीय पुलिस पुलिस से सम्बद्ध चल रहे हैड कांस्टेबिल मोहम्मद जमशेद का इस्तीफा पत्र सोशल वीडिया वायरल होने से महकमे में हड़कंप की स्थिति है। कार्रवाई के लिए एसपी जीआरपी ने मामला एसएसपी बरेली को भेजा है।

दीवान जमशेद की तैनाती अभी थाना जीआरपी बरेली में चल रही थी और पहले जिले पूर्वी थाने में भी रह चुका है। वायरल पत्र में दीवान जमशेद ने लिखा है कि पुलिस की नौकरी छोड़कर धर्मनिरपेक्षता, समानता और एकता के लिए राजनीति ज्वाइन करना चाहता है। वर्दी ने उसे सम्मान दिया, लेकिन अब उसे राजनीति करनी है। जमशेद का लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाने से उसको पहले कार्यमुक्त किया जा चुका है। पुलिस लाइन में आमद दर्ज नहीं कराई है। आगे का फैसला विभाग लेगा। अनुशासित बल में ऐसे मामले को लेकर क्या किया जाएगा, इस पर सबकी निगाहें हैं।

सिपाही मो. जमशेद जीआरपी मुरादाबाद से अटैच चल रहा था। उसको बरेली वापस भेज दिया गया है। सिपाही ने पत्र केवल वायरल किया था, किसी को भेजा नहीं था। फिलहाल कार्रवाई के लिए पत्र एसएसपी बरेली को प्रेषित कर दिया गया है। - आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी।

संबंधित समाचार