करंट अफेयर्स
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री की कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु एक समर्पित पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है। इसके अंतर्गत कवरेज राशि ₹5 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष है।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान “द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत व स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों तथा सहयोग को सुदृढ़ बनाने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की मान्यता स्वरूप प्रदान किया गया।
हाल ही में सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में “अगथियार - द यूनिफायर” (Agatthiyar- The Unifier) पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक महर्षि अगथियार की स्थायी विरासत तथा भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक एकता को सुदृढ़ करने में उनकी भूमिका को रेखांकित करती है।
हाल ही में असम के चार पारंपरिक उत्पादों को भारत सरकार के भौगोलिक संकेतक (GI) रजिस्ट्री द्वारा भौगोलिक संकेतक टैग प्रदान किया गया। इससे राज्य की स्वदेशी शिल्प परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। इसी के साथ असम में नाबार्ड द्वारा समर्थित GI-प्रमाणित उत्पादों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट के निकट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी रूप से विकसित ‘लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल’ (LRLACM) का सफल उड़ान परीक्षण किया। इस परियोजना के लिए एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट को नोडल प्रयोगशाला के रूप में नामित किया गया था।
