NEET Re Exam : देश के 22.79 लाख छात्र आज देंगे नीट का री-एग्जाम, केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था 

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

लखनऊ में 75 केंद्रों पर परीक्षा, सेंटरों पर तैयारियां परखने पहुंचे डीएम

नीट का पेपर दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगा। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतरिक्त समय दिया गया है। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए पर भरोसा जताते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। 

अमृत विचार : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज-21 जून को नीट यूजी का री-एग्जाम करा रही है। देशभर में 5,440 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 22.79 लाख स्टूडेंट्स दोबारा से नीट की परीक्षा में शामिल होंगे। तीन मई को नीट का पेपर लीक होने के बाद दूसरी बार ये परीक्षा कराई जा रही है। इस बार परीक्षा में पूरी ताकत झोंक दी गई। परीक्षा केंद्रों पर 1.38 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 51 हजार जैमर इंस्टाल किए गए हैं। सेंटर पर मोबाइल और इंटरनेट के सिग्नल जाम रहेंगे।

नीट का पेपर दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगा। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतरिक्त समय दिया गया है। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए पर भरोसा जताते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। 

कुछ शहरों में, जहां नीट परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं, वहां स्टूडेंट्स के ठहरने के भी बंदोवस्त किए गए। लखनऊ में भी ये व्यवस्था की गई। रविवार सुबह से ही शासन और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। डीएम और एसपी केंद्रों का दौरा करके तैयारियां देख रहे हैं। 

लखनऊ में 75 केंद्रों पर नीट  


यूपी की राजधानी लखनऊ में नीट के 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम विशाख जी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। सुबह से केंद्रों पर तैयारियों का दौर जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा होगी। 

Alam Bag
लखनऊ के आलमबाग स्थित केंद्र पर नीट की परीक्षा के लिए पहुंचे छात्र।


शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लगभग 22 लाख छात्र-छात्राओं के राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पुनर्परीक्षा में शामिल होने की तैयारी के बीच रविवार को अभ्यर्थियों से बिना किसी भय और चिंता के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने की अपील की। प्रधान ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, शिक्षा जगत और छात्रों पर पूरा भरोसा है।

संबंधित समाचार