International Yoga Day : सीएम योगी ने झांसी के किले में किया योग, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

सीएम ने कहा इस बार की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" रखी है। भगवान शिव से चली आ रही इस परंपरा को हमारे ऋषि-मुनि और योगियों ने आगे बढ़ाया। ऋषि भी कहते हैं कि जिसके पास योग से तपा हुआ शरीर है। वहां न रोग है न बीमारी है और न ही वहां बुढ़ापा है। इन तीनों से बचने के लिए योग को अपनी दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाना होगा। 

अमृत विचार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर दुनियाभर में योग की धूम रही। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ ने झांसी के किले में योगाभ्यास कर, स्वस्थ जीवन का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगाभ्यास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया। 

सीएम ने कहा इस बार की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" रखी है। भगवान शिव से चली आ रही इस परंपरा को हमारे ऋषि-मुनि और योगियों ने आगे बढ़ाया। ऋषि भी कहते हैं कि जिसके पास योग से तपा हुआ शरीर है। वहां न रोग है न बीमारी है और न ही वहां बुढ़ापा है। इन तीनों से बचने के लिए योग को अपनी दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाना होगा। 

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की विरासत आगे बढ़ाया। योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाइ। आज दुनिया के लगभग 200 देश योग के साथ जुड़ रहे हैं। दुनिया में योग के प्रति लोगों के प्रति लालसा पैदा हुई है। हर देश चाहता है कि भारत का कोई युवा आकर लोगों को योग से जोड़े। उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करे। मतलब, पीएम ने भारत के युवाओं के  लिए आयुष विद्या का एक नया क्षेत्र खोला है।

उप-मुख्यमंत्री, अफसरों ने किया योग

राजधानी लखनऊ में भी भोर से योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू हो गए। उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री और अफसरों ने योगाभ्यास किया। आमजन भी योग शिविरों में पहुंचे। राजधानी योगमय रही। शहर की पार्किंग, सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास किया। योग संगठन, संस्थाएं और प्रशिक्षिकों के नेतृत्व में स्वस्थ आयु के लिए योग करने का संदेश आम किया। 

संबंधित समाचार