UP Weather Today : यूपी में सताएगी भयंकर गर्मी, इन 26 जिलों में आज लू का अलर्ट जारी 

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

यूपी में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं भयंकर गर्मी। गुरुवार-18 जून को राज्य के 26 जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गर्मी से बचाव को लेकर ज्यादा सावधान रहने की अपील की है।

अमृत विचार, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। कुछ दिन पहले आंधी-बारिश से कई जिलों में आमजन ने गर्मी से बड़ी राहत महसूस की थी। लेकिन अब दोबारा से तापमान ऊपर ऊपर चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने लगातार दूसरे दिन राज्य में लूट का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी के 26 जिलों में लू चलने की संभावना है। गुरुवार-18 जून को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

यूपी में मौसम लगातार अपना रुख बदल रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी है तो आंधी-बारिश। बीते पखवाड़े में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। आंधी-तूफान का जोर भी देखा गया। लेकिन अभी एक दम से मौसम ने करवट बदली है और भयंकर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। 


इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को गर्मी का असर रहेगा। कम से कम 26 जिलों में लू चलने का अनुमान है। इसमें चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर,  सोनभद्र, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलरामपुर, गोंडा,  श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकर नगर, अयोध्या और आसपास के इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में आमजन से स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की है। 


मानसून में देरी

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, यूपी में फिलहाल अभी कोई असरदार मौसमतंत्र एक्टिव नहीं है। इसलिए मानसून में संभावित एक सप्ताह का समय लग सकता है। पहले ये अनुमान लगाया जा रहा था कि यूपी में 20 जून के आसपास मानसून सक्रिय हो सकता है। 


चंदौली-बनारस में मिली राहत

 
बुधवार को भी यूपी में गर्मी का भीषण दौर जारी रहा। कई जिलों में गर्म हवाओं ने आम लोगों को बेहाल किए रखा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने बड़ी राहत दी। पश्चिमी यूपी कुछ जिलों के अलावा वाराणसी और चंदौली में हल्की बूंदाबादी ने मौसम सुहाना कर दिया। बूंदाबांदी से पहले तक इन इलाकों में भी गर्मी बेहाल किए थी। 

संबंधित समाचार