18 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष-
आज आपको जीवनसाथी की उत्तम सलाह प्राप्त होगी। बौद्धिक कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी। नए सौदे करने में जल्दबाजी न करें।
वृषभ-
आज का दिन उत्साह से पूर्ण रहेगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
मिथुन-
आज विवाहेतर संबंधों में रुचि न लें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सावधानी रखनी चाहिए। शाम का समय अच्छा बिताएंगे।
कर्क-
आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कठोर परिश्रम के माध्यम से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। मित्र का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह-
आज सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। दोस्तों के साथ व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। पेट में अपच हो सकती है।
कन्या-
आज घर में अस्त-व्यस्त सा माहौल रहेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों से धन-लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा।
तुला-
आज आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक-
आज प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। छात्रों को नया अनुभव और ज्ञान प्राप्त होगा। व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे।
धनु-
आज आप गलत कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेमभाव की वृद्धि होगी।
मकर-
आज आपके विनम्र स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
कुंभ-
आज नई ऊर्जा के साथ अपने काम में लगेंगे। किसी बात को लेकर आप उलझन में रहेंगे। आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
मीन-
आज प्रेमीजन के साथ आप घूमने जा सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश शुभ होगा। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी।
