सीतापुर में दरोगा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर, रिश्वत के कथित वीडियो ने मचाया हड़कंप, सीओ सिधौली को सौंपी जांच

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सीतापुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से प्रशासनिक सख्ती की एक बड़ी खबर सामने आई है। अटरिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) इन्द्र नारायण शुक्ला का सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया है।

चोरी के मुकदमे से नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि दरोगा द्वारा चोरी के एक मुकदमे से नाम हटाने के एवज में कथित तौर पर रुपयों की मांग की जा रही थी। यह वीडियो जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में खलबली मच गई।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने किया लाइन हाजिर

मामले की गंभीरता और भ्रष्टाचार के आरोपों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) अंकुर अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने आरोपी दरोगा इन्द्र नारायण शुक्ला को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच क्षेत्राधिकारी (CO) सिधौली विशाल गुप्ता को सौंप दी गई है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़ें  : 
गोंडा : बीएलओ ऐप से छेड़छाड़, 600 जीवित मतदाताओं के सूची से कटे नाम; बीएलओ व लेखपाल पर कार्रवाई की मांग

 

संबंधित समाचार