यूपी में मौसम की मार के बीच एक्शन में सीएम योगी, आंधी बारिश से हुए नुकसान पर 24 घंटे के अंदर मिलेगा मुआवजा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली, पीलीभीत और सीतापुर समेत कई जिलों  में बीती रात हुई भारी वर्षा, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से जनहानि, पशुहानि तथा व्यापक आर्थिक नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस स्थिति का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के मुख्य निर्देश:

हानि का तत्काल आकलन कर 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाए।

सभी वरिष्ठ अधिकारी फील्ड पर उतरें और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता पहुंचाएं।

प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी न हो।

सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रहे। प्रशासनिक स्तर पर जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को फील्ड में सक्रिय रहने तथा नियमित रिपोर्टिंग करने के भी आदेश दिए गए हैं।

 

खबर अपडेट हो रही है ....

 

ये भी पढ़े : 
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, 24 मुकदमों वाले शातिर जुड़वां भाई गिरफ्तार; कांस्टेबल जख्मी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मलबे में तब्दील हुईं उत्तराखंड की 120 सड़कें, यमुनोत्री हाईवे बंद होने से फंसे 100 श्रद्धालु, जान जोखिम में डाल रस्सी के सहारे किया रेस्क्यू
सुप्रीमकोर्ट में न्यायाधीशों पर कागज उछालने की घटना पर विधि विशेषज्ञ बोले-अब दंड देने का वक्त आ गया 
UP Digital Library : गांव के होनहारों को अफसर बनाएगी योगी सरकार, 32 जिलों में तैयार हुई हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी
खराब, सड़े, एक्सपायरी आइटम की बिक्री ...FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, ऑनलाइन सामान खरीदने वाले हो जाये सावधान
Lucknow News: ई-रिक्शा में बैंककर्मी महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, चार महिलाओं और एक लड़की पर टप्पेबाजी का आरोप