शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, 24 मुकदमों वाले शातिर जुड़वां भाई गिरफ्तार; कांस्टेबल जख्मी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

शाहजहांपुर। लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं में कथित तौर पर शामिल दो जुड़वां भाई शाहजहांपुर जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए, जबकि एक कांस्टेबल भी गोली लगने से जख्मी हो गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सिंधौली और पुवायां थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके कुंडल और आभूषण छीन लिए गए हैं। 

महिलाओं से कुंडल-आभूषण छीनने वाले जुड़वां भाई पुलिस मुठभेड़ में ढेर

घटनाओं के बाद, एक पुलिस टीम का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई। एसपी ने कहा कि उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि बुधवार रात रिंग रोड पर जांच अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर दो लोगों को देखा, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। 

इस दौरान जब उनकी मोटरसाइकिल गिर गई, तो आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पर गोली चला दी, जिससे कांस्टेबल सुनील (27) घायल हो गए। दीक्षित ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसके दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। आरोपियों की पहचान पीलीभीत के जुड़वां भाई राम और श्याम (25) के रूप में हुई। 

पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दावा किया कि दोनों भाइयों ने शाहजहांपुर में लूटपाट के कई मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है और उनके पास से कुछ आभूषण बरामद किए गए हैं। घायल सिपाही और दोनों आरोपियों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

ये भी पढ़ें  : 
सांसद बृज लाल का प्रहार, बोले- मोदी की आंधी में परिवारवादी पार्टियां खत्म, यूपी में योगी का इकबाल बुलंद, अखिलेश की PDA परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मलबे में तब्दील हुईं उत्तराखंड की 120 सड़कें, यमुनोत्री हाईवे बंद होने से फंसे 100 श्रद्धालु, जान जोखिम में डाल रस्सी के सहारे किया रेस्क्यू
सुप्रीमकोर्ट में न्यायाधीशों पर कागज उछालने की घटना पर विधि विशेषज्ञ बोले-अब दंड देने का वक्त आ गया 
UP Digital Library : गांव के होनहारों को अफसर बनाएगी योगी सरकार, 32 जिलों में तैयार हुई हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी
खराब, सड़े, एक्सपायरी आइटम की बिक्री ...FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, ऑनलाइन सामान खरीदने वाले हो जाये सावधान
Lucknow News: ई-रिक्शा में बैंककर्मी महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, चार महिलाओं और एक लड़की पर टप्पेबाजी का आरोप