Rahul Gandhi Protest : राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष का विरोध मार्च, INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद बढ़ी सियासी हलचल
संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के सांसदों का प्रदर्शन, इंडिया गेट तक कैंडल मार्च की भी चर्चा
संसद के मानसून सत्र के दौरान राहुल गांधी की अध्यक्षता में INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्षी सांसदों ने विरोध मार्च निकाला। सूत्रों के मुताबिक इंडिया गेट तक कैंडल मार्च की भी तैयारी है, जबकि संभावित प्रदर्शन को देखते हुए राहुल गांधी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में INDIA ब्लॉक और कांग्रेस सांसदों की अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के तुरंत बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।
मार्च में कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के बड़ी संख्या में सांसद शामिल हुए। विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। संसद के भीतर और बाहर सरकार को घेरने की रणनीति के तहत इस विरोध मार्च को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इंडिया गेट तक कैंडल मार्च की चर्चा
सूत्रों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन के नेता इंडिया गेट तक कैंडल मार्च भी निकाल सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राहुल गांधी के आवास के बाहर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पहले भी पीएम आवास की ओर किया था मार्च
इससे पहले भी राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ अचानक प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर चुके हैं। उस दौरान रास्ते में धरने पर बैठने से राजनीतिक माहौल गरमा गया था। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रस्तावित कैंडल मार्च होता है या नहीं और विपक्ष के इस प्रदर्शन पर सरकार की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
खबर अपडेट हो रही है...
