UP Politics : घोसी, दुद्धी और फरीदपुर विधानसभा सीटों पर नहीं होंगे उपचुनाव, निर्वाचन आयोग का फैसला, बताई वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की घोसी, दुद्धी और फरीदपुर विधानसभा सीटों पर अब उपचुनाव नहीं होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव में एक वर्ष से कम समय शेष है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने इन तीनों रिक्त सीटों पर उपचुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया है। निर्वाचन आयोग के इस फैसले से उपचुनाव की तैयारियों में जुटी राजनीतिक पार्टियों को राहत मिली है।

माना जा रहा था कि इन सीटों पर जल्द चुनाव कराए जा सकते हैं, लेकिन अब आयोग के निर्णय के बाद इन सीटों पर सीधे अगले विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान होगा। आयोग का कहना है कि विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने में एक वर्ष से कम समय शेष होने की स्थिति में उपचुनाव न कराने का प्रावधान लागू होता है। इसी आधार पर घोसी, दुद्धी और फरीदपुर सीटों पर उपचुनाव नहीं कराने का फैसला लिया गया है। 

खबर अपडेट हो रही है

संबंधित समाचार