Gill-Ishan Blast: भारत ने ठोके 400+ रन, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया विशाल स्कोर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह भारत का वनडे इतिहास में आठवीं बार 400 से अधिक रन बनाने का कारनामा है।

शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 110 गेंदों पर 154 रन बनाए, जिसमें 22 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 79 गेंदों में 125 रन जड़े, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

दोनों बल्लेबाज़ों के बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रन की शानदार साझेदारी हुई, जिसने टीम इंडिया को बड़े स्कोर की मजबूत नींव दी। इस साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।

भारत ने 42 ओवर तक 4 विकेट पर 350 रन बना लिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 450 के पार पहुंच जाएगी, लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाज़ों ने वापसी करते हुए आखिरी ओवरों में सिर्फ 52 रन देकर 7 विकेट झटक लिए।

अन्य बल्लेबाज़ों में रोहित शर्मा ने 48 रन बनाए और गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। वहीं यशस्वी जायसवाल सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

अफगानिस्तान की ओर से नांगेलिया खरोटे ने 4 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जबकि राशिद खान ने 3 विकेट हासिल किए अंत में भारत की पूरी टीम 49.5 ओवर में 402 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

संबंधित समाचार