Lucknow News : गोमती नदी में नहाने उतरे तीन युवक डूबे, एक की मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ के काकराबाद स्थित गोमती नदी पुल के पास बुधवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।

माल/लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ के काकराबाद स्थित गोमती नदी पुल के पास बुधवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो युवकों को बकरी चरा रहे एक शख्स ने साहस दिखते हुए बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।

cats

जानकारी के अनुसार महपतमऊ दुबग्गा निवासी आठ लोग नदी किनारे पार्टी मनाने आए थे। पार्टी के बाद रोहित (18), मोनू (28), शिवा (22) और बबलू (30) करीब तीन बजे गोमती नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय अचानक चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

बकरी चरा रहे ग्रामीण ने दिखाया साहस, दो को बचाया

यह देखकर पास में ही बकरी चरा रहे काकराबाद निवासी शियाराम ने तत्काल साहस दिखाते हुए अंगौछे और बांस की मदद से मोनू, शिवा और बबलू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रोहित गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। काफी तलाश के बाद करीब तीन घंटे बाद रोहित का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

cats

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शटरिंग मजदूर था। मृतक के परिवार में पिता महेश, माता मुन्नी देवी, भाई मिलन, पिंटू, विशाल सहित दो विवाहित बहनें पिंकी व रिंकू हैं। सभी का रो- रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

संबंधित समाचार