जौहर यूनिवर्सिटी कार्रवाई के विरोध में सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, विधानसभा के बाहर हंगामा; कई कार्यकर्ता हिरासत में
जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। विधानसभा के बाहर पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
लखनऊः जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर पहुंचकर कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।
5.png)
विधानसभा के बाहर पुलिस ने संभाला मोर्चा
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस पहले से तैनात रही। जैसे ही प्रदर्शनकारी विधानसभा के बाहर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कार्रवाई की और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
4.png)
यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में जताई नाराजगी
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
यह भी पढ़ेंः Sonam Wangchuk Hunger Strike: अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखीं 3 शर्तें
