Lionel Messi: विश्व कप फाइनल की हार का दर्द अभी बाकी, मेसी बोले- ‘इस घाव को भरने में वक्त लगेगा’

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

स्पेन के खिलाफ विश्व कप फाइनल में मिली 1-0 की हार के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने कहा कि यह हार बेहद दर्दनाक है और इससे उबरने में समय लगेगा। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए स्पेन को खिताब जीतने की बधाई भी दी।

न्यूयॉर्कः विश्व कप फाइनल में स्पेन के हाथों 1-0 से मिली हार के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपनी भावनाएं साझा की हैं। सोशल मीडिया पर लिखे संदेश में मेसी ने कहा कि इस हार का दर्द काफी गहरा है और इसे भरने में समय लगेगा।

मेसी ने कहा कि टीम ने मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अंत तक वापसी की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह सफर और टीम की मेहनत हमेशा यादगार रहेगी।

स्पेन ने अतिरिक्त समय में किया निर्णायक गोल

न्यू जर्सी में खेले गए विश्व कप फाइनल में स्पेन ने फेरान टोरेस के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की बदौलत अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस हार के साथ अर्जेंटीना का लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना अधूरा रह गया।

'देश का समर्थन हमेशा याद रहेगा'

मेसी ने अपने संदेश में अर्जेंटीना के प्रशंसकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान देशवासियों का समर्थन और खिलाड़ियों की मेहनत टीम को एक बार फिर विश्व फुटबॉल के शीर्ष स्तर तक लेकर गई।

उन्होंने कहा कि लगातार दो विश्व कप फाइनल तक पहुंचना इस टीम की बड़ी उपलब्धि है और भविष्य में इस सफर को गर्व के साथ याद किया जाएगा।

टीम पर गर्व, स्पेन को दी बधाई

मेसी ने अपने साथियों की सराहना करते हुए कहा कि पूरी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार संघर्ष किया। उन्होंने विश्व कप जीतने पर स्पेन की टीम को भी बधाई दी और उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की।

2030 विश्व कप पर अब भी सस्पेंस

39 वर्षीय लियोनेल मेसी ने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय भविष्य या संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, माना जा रहा है कि 2030 विश्व कप में उनका खेलना कठिन हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः FIFA World Cup 2026: विश्व विजेता स्पेन का मैड्रिड में ऐतिहासिक स्वागत, लाखों प्रशंसकों ने चैंपियंस का किया भव्य अभिनंदन

संबंधित समाचार