The Hundred Women 2026: स्मृति मंधाना फिर दिखाएंगी दम, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स से करेंगी नई शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

इंग्लैंड की प्रतिष्ठित महिला क्रिकेट लीग द हंड्रेड का आगाज 21 जुलाई से हो रहा है। भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस बार मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगी, जहां उनके साथ मेग लैनिंग, सोफी एक्लेस्टोन और ऋचा घोष जैसी दिग्गज खिलाड़ी भी होंगी।

डिजिटल डेस्कः इंग्लैंड की लोकप्रिय महिला क्रिकेट लीग द हंड्रेड का नया सीजन 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस बार मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगी।

डायरेक्ट साइनिंग से टीम में मिली जगह

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने स्मृति मंधाना को डायरेक्ट साइनिंग के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर उनकी नई जर्सी की तस्वीर भी साझा की है।

टीम में स्मृति के अलावा ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग, इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष भी शामिल हैं। टीम की कप्तानी मेग लैनिंग करेंगी।

2023 में रह चुकी हैं चैंपियन टीम का हिस्सा

स्मृति मंधाना इससे पहले सदर्न ब्रेव के लिए खेल चुकी हैं। वर्ष 2023 में वह उसी टीम का हिस्सा थीं, जिसने द हंड्रेड का खिताब जीता था। इस बार वह नए नाम और नई फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के साथ मैदान में उतरेंगी।

गौरतलब है कि यह टीम पिछले सीजन तक मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के नाम से खेलती थी। फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका हैं।

द हंड्रेड में शानदार रहा है मंधाना का रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने द हंड्रेड में अब तक 29 पारियों में 676 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.09 रहा है। वह इस लीग में 500 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनी थीं।

वहीं, मेग लैनिंग ने इस प्रतियोगिता में दो अलग-अलग टीमों की ओर से खेलते हुए 18 पारियों में 457 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 132.08 रहा है।

23 जुलाई को खेलेगी पहला मुकाबला

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स अपना पहला मैच 23 जुलाई को लंदन स्प्रिट्स के खिलाफ खेलेगी। लंदन स्प्रिट्स की कप्तानी इंग्लैंड की ऑलराउंडर चार्ली डीन करेंगी।

लंदन स्प्रिट्स की टीम में डिएंड्रा डॉटिन, मारिजान काप्प, ग्रेस हैरिस, नंदीनी डी क्लार्क और एमी जोन्स जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः Lionel Messi: विश्व कप फाइनल की हार का दर्द अभी बाकी, मेसी बोले- ‘इस घाव को भरने में वक्त लगेगा’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ram Mandir News : राम मंदिर के CEO बनने की लगी होड़, अधिक आवेदन के कारण टली नियुक्ति, ट्रस्ट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले
Ayodhya News : राम मंदिर के धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी अब संतों के हाथ, ट्रस्ट की बैठक में गोविंद देव गिरी की अध्यक्षता में बनाई गई समिति
Kanpur News: कानपुर नगर निगम बैठक में गूंजी सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश
Hardoi News: शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे की प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- वीरों का बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा