Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

उत्तर प्रदेश शासन ने एससीईआरटी, लखनऊ के सहायक उप शिक्षा निदेशक प्रभात मिश्रा को हरदोई का नया बीएसए नियुक्त किया है। विशेष सचिव अवधेश तिवारी ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद आदेश जारी करते हुए उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

हरदोई, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शासन ने हरदोई में नए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की नियुक्ति कर दी है। एससीईआरटी, लखनऊ में सहायक उप शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत प्रभात मिश्रा को हरदोई का नया बीएसए बनाया गया है।

बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 के विशेष सचिव अवधेश तिवारी ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश में प्रभात मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हरदोई में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वह अब जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बीएसए डॉ. अजित सिंह के निलंबन के बाद हुई नियुक्ति

गौरतलब है कि पूर्व बीएसए डॉ. अजित सिंह को रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले विभागीय अभिलेख गायब होने के मामले को लेकर भी उनका कार्यकाल विवादों में रहा था। डॉ. अजित सिंह के निलंबन के बाद से जिले में प्रभारी बीएसए के माध्यम से कामकाज चल रहा था। अब शासन ने नियमित नियुक्ति करते हुए प्रभात मिश्रा को हरदोई का नया बीएसए बनाया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ram Mandir News : राम मंदिर के CEO बनने की लगी होड़, अधिक आवेदन के कारण टली नियुक्ति, ट्रस्ट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले
Ayodhya News : राम मंदिर के धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी अब संतों के हाथ, ट्रस्ट की बैठक में गोविंद देव गिरी की अध्यक्षता में बनाई गई समिति
Kanpur News: कानपुर नगर निगम बैठक में गूंजी सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश
Hardoi News: शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे की प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- वीरों का बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा