मिशन 100% वैक्सीनेशन : यूपी में अफवाहों का 'इलाज' करेंगे 'वैक्सीन कॉन्फिडेंस चैंपियंस'

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने तथा टीकों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश में ''वैक्सीन कॉन्फिडेंस चैंपियंस'' का नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और प्रभावी जनसंचार रणनीति अपनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

यह निर्णय बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई में आयोजित राज्य स्तरीय तकनीकी परामर्श बैठक में लिया गया।

बैठक में एनएचएम की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने कहा कि एनएफएचएस-6 के अनुसार प्रदेश में 12 से 23 माह आयु के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कवरेज बढ़कर 81.4 प्रतिशत हो गया है, जो पिछले सर्वेक्षण की तुलना में 11.5 प्रतिशत अंक अधिक है।

उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए उपचार के साथ-साथ बीमारियों की रोकथाम पर भी समान रूप से ध्यान देना होगा। उन्होंने सरल, सटीक और विश्वसनीय संवाद के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. सी.एम. सिंह ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज टीकों के प्रति जनविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, एनएचएम के महाप्रबंधक (नियमित टीकाकरण) डॉ. मनोज शुक्ल ने कहा कि टीकों से जुड़ी गलत सूचनाओं का प्रभावी जवाब केवल विश्वसनीय संवाद और जागरूकता के माध्यम से ही दिया जा सकता है।

बैठक में केजीएमयू, एम्स रायबरेली, एएमयू, विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों के अलावा डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने प्रभावी संचार रणनीति अपनाकर टीकाकरण के प्रति जनविश्वास बढ़ाने और प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें : भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन, DCGI ने 'क्यूडेंगा' को दी बाजार में उतारने की मंजूरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ayodhya News : राम मंदिर के धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी अब संतों के हाथ, ट्रस्ट की बैठक में गोविंद देव गिरी की अध्यक्षता में बनाई गई समिति
Kanpur News: कानपुर नगर निगम बैठक में गूंजी सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश
Hardoi News: शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे की प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- वीरों का बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा
Hardoi News: रोडवेज बस अड्डे पर बड़ा हादसा, दो बसों के बीच फंसकर गेंहू की तरह पिस गई महिला वर्कर, हादसा देख सहम उठे लोग