Bareilly News : कांवड़ियों के पैरों में न चुभें कंकड़, सड़कें देखने मेरठ से आए अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

शासन के निर्देश पर मुख्य अभियंता ने शुरू किया मंडल के कांवड़ मार्गों का निरीक्षण

बरेली मंडल में कांवड़ मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए मेरठ से आए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने सड़कों का निरीक्षण किया। 24 जुलाई को शासन स्तर पर इसकी समीक्षा होगी।

बरेली, अमृत विचार। बरेली मंडल में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए शासन के निर्देश पर मुख्य अभियंता ने मोर्चा संभाल लिया है। मेरठ से पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ए.एस चौरिसया दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बुधवार को अधीक्षण अभियंता प्रकाश चंद्र समेत अन्य अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्गों को देखा। कमियाें को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

बरेली मंडल के बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों से प्रतिवर्ष लाखों शिवभक्त गंगाजल लेकर गुजरते हैं। मुख्य अभियंता ने बुधवार को बरेली-बदायूं मार्ग, पीलीभीत-बरेली हाईवे और का निरीक्षण किया। कई जगहों पर गहरे गड्ढे, सर्विस रोड पर जलभराव और ओवरफ्लो नालों की समस्या सामने आई है। शहर के भीतर और हाईवे की सीमा में आने वाले कांवड़ पथ को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढा मुक्त करने और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वह शनिवार को बरेली-शाहजहांपुर रोड का निरीक्षण करेंगे। मुख्य अभियंता ए.एस चौरसिया ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने, जलभराव खत्म करने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है।

कल मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा
दो दिवसीय निरीक्षण पूरा करने के बाद मुख्य अभियंता अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। 24 जुलाई को मुख्य सचिव उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें इन सभी सड़कों की स्थिति और मरम्मत कार्य की समीक्षा की जाएगी। शासन का लक्ष्य है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पूरे मंडल के कांवड़ मार्गों को पूरी तरह से सुगम, सुरक्षित और गड्ढा मुक्त बना दिया जाए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ayodhya News : राम मंदिर के धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी अब संतों के हाथ, ट्रस्ट की बैठक में गोविंद देव गिरी की अध्यक्षता में बनाई गई समिति
Kanpur News: कानपुर नगर निगम बैठक में गूंजी सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश
Hardoi News: शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे की प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- वीरों का बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा
Hardoi News: रोडवेज बस अड्डे पर बड़ा हादसा, दो बसों के बीच फंसकर गेंहू की तरह पिस गई महिला वर्कर, हादसा देख सहम उठे लोग