Hardoi News: रोडवेज बस अड्डे पर बड़ा हादसा, दो बसों के बीच फंसकर गेंहू की तरह पिस गई महिला वर्कर, हादसा देख सहम उठे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

10 साल पहले सड़क हादसे में गई थी पति की जान, अब मां को खोकर सदमे में दो बच्चे

हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर उन्नाव जाने के लिए बस पकड़ने पहुंची फार्मा कंपनी की कर्मचारी नेहा सिंह की दो रोडवेज बसों के बीच फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के पति की भी वर्ष 2016 में सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी।

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में फार्मा कंपनी की 41 वर्षीय कर्मचारी की दो रोडवेज बसों के बीच फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मीटिंग में जाने के लिए पहुंची थीं बस अड्डे

पुलिस के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव निवासी नेहा सिंह (41) पत्नी स्वर्गीय सर्वेश सिंह एक फार्मा कंपनी में कार्यरत थीं। बुधवार सुबह वह उन्नाव के बांगरमऊ में आयोजित कंपनी की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस अड्डे पहुंची थीं। बताया गया कि वह प्लेटफॉर्म से उतरकर बस की ओर बढ़ रही थीं। इसी दौरान हरदोई और कन्नौज डिपो की बसों के बीच फंस गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने शोर मचाकर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली शहर के प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

10 साल पहले सड़क हादसे में हुई थी पति की भी मौत

यह हादसा परिवार के लिए दूसरी बड़ी त्रासदी बनकर सामने आया है। वर्ष 2016 में नेहा सिंह के पति सर्वेश सिंह, जो पेशे से चालक थे, एक सड़क दुर्घटना में डीसीएम और ट्रक के बीच फंसने से जान गंवा चुके थे। पति की मौत के बाद नेहा सिंह ने फार्मा कंपनी में नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके परिवार में 15 वर्षीय बेटी रिया सिंह और 11 वर्षीय बेटा विवेक सिंह हैं। अब मां की असमय मौत के बाद दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं।

डिपो प्रभारी बोले- जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

हरदोई डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मृतका से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई गई है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-

Rampur News : बच्चों के झगड़े में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, कार्रवाई की मांग पर सीओ कार्यालय का घेराव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ram Mandir News : राम मंदिर के CEO बनने की लगी होड़, अधिक आवेदन के कारण टली नियुक्ति, ट्रस्ट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले
Ayodhya News : राम मंदिर के धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी अब संतों के हाथ, ट्रस्ट की बैठक में गोविंद देव गिरी की अध्यक्षता में बनाई गई समिति
Kanpur News: कानपुर नगर निगम बैठक में गूंजी सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश
Hardoi News: शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे की प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- वीरों का बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा