Rampur News : बच्चों के झगड़े में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, कार्रवाई की मांग पर सीओ कार्यालय का घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बच्चों के झगड़े में घायल युवक की मौत, परिजनों ने किया सीओ कार्यालय का घेराव | Amrit Vichar

रामपुर के शाहबाद में बच्चों के विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ कार्यालय का घेराव किया।

शाहबाद, अमृत विचार। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज में बच्चों के विवाद में बीच-बचाव के दौरान घायल हुए युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार शाम दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतक के भतीजे सुभाष पुत्र प्रेमपाल की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

तहरीर के अनुसार 17 जुलाई की शाम करीब आठ बजे उसकी पत्नी कंचन और अनमोल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वह दोनों को शांत कराने पहुंचा तो आरोप है कि कल्याण सिंह, रंजीत, सोनू और मोनू ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके कुछ देर बाद उसके चाचा मुलायम सिंह विवाद को शांत कराने और समझाने के उद्देश्य से आरोपियों के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चारों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें पहले मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मुलायम सिंह की मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। शाम को बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सीओ कार्यालय पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए घेराव किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराने में जुटी रही।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ayodhya News : राम मंदिर के धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी अब संतों के हाथ, ट्रस्ट की बैठक में गोविंद देव गिरी की अध्यक्षता में बनाई गई समिति
Kanpur News: कानपुर नगर निगम बैठक में गूंजी सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश
Hardoi News: शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे की प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- वीरों का बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा
Hardoi News: रोडवेज बस अड्डे पर बड़ा हादसा, दो बसों के बीच फंसकर गेंहू की तरह पिस गई महिला वर्कर, हादसा देख सहम उठे लोग