Hardoi News : पति को कमरे में बंद कर पड़ोसी संग फरार हुई महिला, नकदी और जेवर भी ले गई

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

हरदोई। जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला कथित तौर पर अपने पति को कमरे में बाहर से बंद कर पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। आरोप है कि महिला घर से नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गई, जबकि दोनों बच्चों को घर में ही छोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में सोया था। बुधवार सुबह जब उसकी नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खुलवाकर बाहर निकलने पर उसने देखा कि घर की अलमारी खुली हुई थी। अलमारी में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद और जेवर गायब थे। वहीं, उसके दोनों बच्चे घर में अकेले मिले।

पीड़ित का आरोप है कि गांव का रहने वाला मनोज उसकी पत्नी से अक्सर मोबाइल फोन पर बात करता था। कई बार मना करने के बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही। उसे आशंका है कि मनोज उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि महिला घर से निकलते समय साड़ी पहने हुए थी।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज के खिलाफ शादी का झांसा देकर महिला को अपने साथ ले जाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिलग्राम कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : 
Hardoi News : लैपटॉप खरीद में घोटाले का खुलासा, संविदा अधिकारी पर मुकदमा

 

संबंधित समाचार