दिल्ली के लाल किले में आम जनता की एंट्री हुई बंद, जानिए क्या है वजह 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह की तैयारियों के मद्देनजर राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला 15 जुलाई से 15 अगस्त तक आम लोगों और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

सिर्फ जारी के जरिये ही मिलेगा प्रवेश 

बता दें कि 15 अगस्त की तैयारियों को देखते हुए इस फैसले को लिए गया है, ASI द्वारा 9 जुलाई को जारी आदेश में कहा गया है कि प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल तथा अवशेष नियम, 1959 के नियम-5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लाल किले को 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक, स्वतंत्रता दिवस समारोह समाप्त होने तक आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। ASI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा और तैयारियों को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष इस प्रकार का आदेश जारी किया जाता है।

पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित

गौरतलब है कि यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल लाल किला वर्ष 1947 से स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य केंद्र रहा है। प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इस दौरान समारोह में केवल सरकार द्वारा जारी पास रखने वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाती है और पूरे परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहती है।

2022 से 30 दिनों के लिए हो रहा बंद

यह कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई फैसला लिया गया है। इससे पहले भी सुरक्षा कारणों से साल 2022 में पहली बार लाल किले को 30 दिनों के लिए बंद रखा गया था, इसके अलावा 2025 में भी यह 30 दिनों के लिए बंद किया गया था। इस दौरान इस समारोह के लिए केवल उन्ही लोगो को एंट्री मिलती है जो जारी पास होते है और कड़ी सुरक्षा के बीच इस तरह के प्रोटोकॉल फॉलो करते है। 

 

ये भी पढ़ें : 
आज से देशभर में जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्मू समेत पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई, पूरी में बारिश जारी 

संबंधित समाचार