Chitrakoot News : युवक का दुपट्टे से हाथ-पैर बांध प्रेमिका संग गैंगरेप, प्रेमी संग जंगल गई थी नाबालिग, दो आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

चित्रकूट, अमृत विचार। अपने प्रेमी के बुलावे पर जंगल गई एक आदिवासी नाबालिग को तीन युवकों ने पकड़ लिया। उसी के दुपट्टे से प्रेमी के हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। बाद में आरोपी उसे कर्वी में छोड़ गए। किसी तरह वह घर पहुंची और फिर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने नाबालिग किशोरी के प्रेमी सहित गैंगरेप के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को नाबालिग किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 13 जुलाई की दोपहर वह अपने पुरुष मित्र जिन्नू कोल के बुलावे पर गई थी। दोनों झरी फाटक से आगे कच्चे रास्ते से जंगल की ओर गए। वहां जिन्नू ने अपनी बाइक खड़ी कर दी। जंगल के अंदर चेकडैम के पास पहुंचे। वहां तीन युवकों को नहाते देख दोनों दूसरी ओर जाने लगे।

01
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी और जानकारी देते पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह।

 

किशोरी के अनुसार, तीनों ने उनको देख लिया और असलहा दिखाकर रोक लिया। तीनों युवक प्रेमी युगल को जंगल के अंदर ले गए। बताया कि युवकों ने उसके दुपट्टे से जिन्नू के दोनों हाथ पीछे की ओर बांध दिए और उसे झाड़ी के पीछे ले जाकर बारी बारी से दुराचार किया। पुलिस ने झरी फाटक के पास से जिन्नू को गिरफ्तार किया।

सीसीटीवी फुटेज और जिन्नू की निशानदेही पर अखिलेश उर्फ जरैला पुत्र कल्लू प्रसाद निवासी कबरई थाना कोतवाली देहात (बांदा) को भी पकड़ा गया। अखिलेश उर्फ जरैला ने बताया कि अखिलेश उर्फ पटेल पुत्र शिवपूजन और लल्लू उर्फ लाला पुत्र जगजीत वर्मा निवासी कबरई भी गैंगरेप में शामिल थे। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है।

मौका पाकर भाग निकला था जिन्नू

किशोरी ने बताया कि दो युवक जिन्नू की बाइक से खाने पीने की चीजें लेने चले गए। एक युवक उनकी रखवाली करता रहा। मौका पाकर जिन्नू भाग गया। तीनों आरोपी उसे 3-4 घंटे रोके रहे फिर बाइक से मारकुंडी से हनुमानधारा होते हुए कुछ देर रामघाट पर रुके। इसके बाद कर्वी में पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया। धमकी दी कि किसी को मत बताना नहीं तो जान से मार देंगे।

जिन्नू पर भी लगाया संबंध बनाने का आरोप

किशोरी ने बताया कि किसी तरह वह मानिकपुर पहुंची और वहां से गांव पहुंचते पहुंचते उसको रात हो गई। दूसरे दिन सुबह उसने थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बयान में यह भी बताया कि जिन्नू भी उसके साथ संबंध बनाता रहा है। इस पर रिपोर्ट में जिन्नू कोल पुत्र रघुनंदन का नाम भी जोड़ा गया।

संबंधित समाचार