HBTU दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने मेधावियों का बढ़ाया सम्मान, 996 छात्रों को मिली उपाधि, 47 को मिलेगा पदक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

कानपुर स्थित एचबीटीयू के वेस्ट कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल शामिल हुईं। समारोह में 996 विद्यार्थियों को डिग्री और 47 मेधावियों को पदक प्रदान किए जाएंगे।

कानपुर: हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (HBTU) के दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को राज्यपाल ने शिरकत की। विश्वविद्यालय के वेस्ट कैंपस में आयोजित इस समारोह में कुल 996 मेधावी विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जबकि 47 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रज्ञान वर्मा, रैना दीक्षित और तनिष्क शर्मा को प्रतिष्ठित कुलाधिपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जालान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल विश्वविद्यालय की लगभग एक दर्जन नई योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगी।

दीक्षांत समारोह के समापन के बाद राज्यपाल चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

खबर अपडेट की जा रही है...

यह भी पढ़ेंः Good News : अग्निवीरों के लिए खुशखबरी... 25% नहीं अब 75% जवानों को मिल सकती है स्थायी नौकरी ! तीनों सेनाओं बना रही है भविष्य की योजना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज