Rampur News : नाबालिग को ले जाने पर बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। थाना शहजादनगर क्षेत्र में बिजली विभाग में तैनात एक जूनियर इंजीनियर नरेंद्र सिंह पर 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 15 दिनों से लापता किशोरी को आरोपी के कमरे से बरामद कर लिया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों के अनुसार उनकी नाबालिग बेटी अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर थाना शहजादनगर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर किशोरी को आरोपी जेई नरेंद्र सिंह के कमरे से बरामद कर लिया। घटना सामने आने के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है, वहीं क्षेत्र में भी मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय में पेश किए जाने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। शहजादनगर थाना पुलिस ने बताया कि बरामद किशोरी के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bahraich News: बहराइच दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- राममंदिर चढ़ावा चोरी में कोई भी दोषी नहीं बचेगा
Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम से अयोध्या के लिए शुरू हुई निःशुल्क AC रामरथ सेवा, जानिए प्रतिदिन कितने श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा
UP Teacher Recruitment: 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों ने संशोधित परिणाम की मांग उठाई, मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
Hardoi Crypto Scam: 7.5% रिटर्न, गोवा टूर और प्लॉट का लालच... 50 करोड़ की ठगी के बाद मुख्य आरोपी दुबई फरार, 5 पर केस दर्ज
Kanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, IAS-PCS समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग