Vinod Kumar Murder Case : देहरादून में भाजपा नेता की हत्या पर बवाल, भीड़ ने आरोपियों के घर बोला धावा, इलाके में सांप्रदायिक तनाव

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

बैरागीवाला गांव के पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजों से हुआ विवाद, विनोद कुमार की हत्या से उपजा आक्रोश

बैरागीवाला गांव में धारदार हथियार से विनोद कुमार की हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर पर धावा बोल दिया। उनके घर में आग लगा दी और पथराव किया। हालात बिगड़ने पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स का पहरा है।

अमृत विचार : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर इलाके में भारी बवाल हो गया। भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव के हालात पैदा हो गए। आक्रोशित भीड़ बुलडोजर लेकर गांव पहुंच गई। आरोपियों के घर पर धावा बोलते हुए आग लगा दी। पथराव भी किया। भीड़ उनके घर-मकानों पर बुलडोजर की मांग उठाए थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में फोर्स का मूवमेंट बढ़ाते हुए इंटरनेट स्लो डाउन कर दिया गया।


घटनाक्रम सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव का है। खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने विनोद कुमार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। विनोद की मौत से बैरागीवाला में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कई लोग गांव पहुंच गए। 

बैरागीवाला के पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे के साथ विनोद कुमार का विवाद हुआ था। आरोप है कि उनके साथियों ने विनोद और उनके भाई अशोक, राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की मौत हो गई।

विनोद की मौत ने बैरागीवाला को तनाव से भर दिया। रविवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठनों के लोग गांव पहुंचे। आक्रोशित भीड़ आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। गांव में बुलडोजर भी मंगाया गया। भीड़ आरोपियों के घर पहुंची और वहां आग लगा दी। इसके बाद हालात बिगड़ गए। अफरातफरी के बीच पुलिस भीड़ को डील करने में जुटी रही।

हालात नियंत्रण से बाहर आने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर पूरे गांव में चप्पे-चप्पे पर फोर्स लगा दी है। गांव एक तरह से छावनी में तब्दील है। इस घटना ने पूरे इलाके को झंकझोर डाला। 

ऐसी कार्रवाई होगी, याद करेंगे लोग-सीएम 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विनोद कुमार की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि आरोपियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार