08 जून का राशिफलः जानें आपने पूरे दिन का हाल
मेष- आज संपत्ति के मामले हल होने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे।
वृषभ- आज कार्यक्षेत्र में आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धनलाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार खुशनुमा माहौल रहेगा।
मिथुन- आज समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। पैतृक संपत्ति के विवाद दूर होंगे। आपके कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
कर्क- आज आपके कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में अधिक भावुक नहीं होना चाहिए। अभिनय और संगीत आदि में रुचि लेंगे।
सिंह- आज नई जॉब की तलाश कर रहे हैं,तो सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। शेयर मार्केट से धनलाभ प्राप्त होगा।
कन्या- आज बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यवसाय में शानदार परिणाम मिलेंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ प्राप्त होगा।
तुला- आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतरीन होगा। अपने विचारों को दूसरों पर न लादें। अपने रुचिपूर्ण कार्यों को समय अवश्य दें।
वृश्चिक- आज आपके पास काम की अधिकता रहेगी। बॉस का विरोध झेलना पड़ सकता है। दोस्तों की सहायता से कोई योजना बनाएंगे।
धनु- आज व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी।
मकर- आज अपने करियर को लेकर दुविधा में रहेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों का समाज में सम्मान बढ़ेगा। किसी से कोई बड़ा वादा न करें।
कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहने वाला है। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
मीन- आज नए प्रोजेक्ट्स बनाने से पूर्व थोड़ी सावधानी रखें। बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें। मन में स्वार्थसिद्धि की भावना रहेगी।
