Gonda News: गोंडा में जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, धानेपुर, गोंडा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मुजेहना में रविवार को त्रिदिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।

गोंडा में जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ (1)

इस दौरान विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं उपचार

स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं उपचार किया गया। वहीं विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर सामाजिक सुरक्षा, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोजगार तथा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य हुए

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और किसान हित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, संदीप पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रक्षाराम वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, प्रधान दिनारा सालिकराम बारी, सतीश तिवारी समेत  जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 ये भी पढ़ें:- Gonda News: गोंडा में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हफीज मलिक के नेतृत्व में निकली पदयात्रा

संबंधित समाचार