हरदोई ऑनर किलिंग : झूठी शान के खातिर बेटी की हत्या! पिता-चाचा और चाची समेत चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में इज्जत के नाम पर 19 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। समदखेड़ा गांव निवासी शुभी की मौत के मामले में उसकी मां मिथलेशा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य नष्ट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में इज्जत के नाम पर 19 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। समदखेड़ा गांव निवासी शुभी की मौत के मामले में उसकी मां मिथलेशा की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य नष्ट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

रात में बिना बताए घर से कहीं चली गई थी युवती

पुलिस के अनुसार युवती की मौत के बाद घटना को छिपाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था, जिसके बाद शिकायत मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता चाचा और चाची समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक समदखेड़ा के रामदयाल की पुत्री शुभी तीन-चार जून की रात बिना बताए घर से कहीं चली गई थी और सुबह करीब चार बजे वापस लौट आई थी। इस बात से नाराज परिजनों ने उससे पूछताछ की। आरोप है कि पूछताछ के दौरान पिता, चाचाओं और चाची ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपियों ने अंतिम संस्कार कर साक्ष्य नष्ट करने का किया प्रयास

युवती की मौत के बाद आरोपियों ने मामले को सर्पदंश अथवा आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पर निशान बनाए और बिना पुलिस को सूचना दिए बाग में उसका अंतिम संस्कार कर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया। अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार गौतम ने बताया कि आज उसकी माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच और पूछताछ में घटना से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पिता रामदयाल, चाचा मुनीश, चाचा सुरेश तथा चाची माधुरी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म