Bareilly News: महजबीन ने अपनाया था हिंदू धर्म...समुदाय विशेष ने किया हंगामा तो पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
महजबीन यानी लक्ष्मी और उसके पति के पुलिस ने सुरक्षित जगह भेजा
धर्म बदलकर शादी करने वाली युवती वन स्टॉप सेंटर भेज जाने पर हंगामे की स्थिति बन गई। विरोध में तमाम लोग एकजुट होकर सेंटर पहुंच गए और बवाल की कोशिश की। पुलिस ने सख्ती दिखाकर हंगामा कर रही भीड़ को दौड़ा दिया। युवती को पति के साथ सुरक्षित जगह भिजवाया गया है।
बरेली, अमृत विचार। धर्म बदलकर शादी करने वाली युवती वन स्टॉप सेंटर भेज जाने पर हंगामे की स्थिति बन गई। विरोध में तमाम लोग एकजुट होकर सेंटर पहुंच गए और बवाल की कोशिश की। पुलिस ने सख्ती दिखाकर हंगामा कर रही भीड़ को दौड़ा दिया। युवती को पति के साथ सुरक्षित जगह भिजवाया गया है।
महजबीन बनी थी लक्ष्मी
पुलिस के अनुसार, थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव जाफरपुर की रहने वाली महजबीन नामक युवकी ने स्वेच्छा से हिन्दू धर्म ग्रहण कर लिया है और नाम बदलकर लक्ष्मी कर लिया है। दो दिन पहले उसने मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक रीति रिवाज से बल्ली गांव के रहने वाले विशाल के साथ सात फेरे लिए थ्व। उसके विवाह की जानकारी होते ही मायके पक्ष और कुछ अन्य लोगों ने रिश्ते के विरोध में उतर आए। मामला पुलिस में पहुंचा तो युवती को सुरक्षा कारणों से फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था।
वन स्टॉप सेंटर के बाहर हंगामा
भनक लगते ही देर शाम बड़ी संख्या में लोग लाठियां लेकर सेंटर के बाहर जुट गए। आरोप है कि युवती को सेंटर से बाहर निकालने की योजना थी मगर पता होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रही भीड़ को वहां से दौड़ा दिया। वन स्टॉप सेंटर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बवाल के बाद युवती युवती को सुरक्षित स्थान पर भी भिजवा दिया गया है। शादी कराने वाले आचार्य पं. केके शंखधार ने बताया कि युवती ने स्वेच्छा से सनातन राह चुनी है। अब उसका नाम लक्ष्मी है और पति के साथ वह खुश है।
जानिए क्या बोले एसपी नॉर्थ
एसपी नार्थ मुकेश मिश्रा ने बताया कि लड़की के प्रेम विवाह के बाद परिजन उससे मिलने गए थे। सुरक्षा कारणों से उन्हें वहां मिलने नहीं दिया गया। पुलिस ने सभी लोगों को वन स्टॉप सेंटर से लौटा दिया। युवती को वहां से दूसरी जगह भेजा गया है।
