Hardoi News : करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हरदोई में पकड़ा धर्मांतरण का बड़ा खेल, पादरी समेत 4 के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

हरदोई में टड़ियावां थाने के महमदापुर इलाके में हिंदू धर्म से ईसाई धर्मांतरण कराने का एक नया मामला सामने आया है। करणी सेना ने इसकी जानकारी देते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

हरदोई, अमृत विचार। टड़ियावां थाने के महमदापुर इलाके में हिंदू धर्म से ईसाई धर्मांतरण कराने का एक नया मामला सामने आया है। करणी सेना ने इसकी जानकारी देते हुए पुलिस में तहरीर दी है। करणी सेना के अल्केश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को महमदापुर में राजेश पाल पुत्र मोहनलाल के घर के बरामदे में मिशनरी लोगों द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसमें बाइबिल और जलती मोमबत्तियों के साथ हिंदू लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित किया जा रहा था।

वीडियो बनाने की कोशिश पर पादरी ने की गाली-गलौज

जैसे ही अल्केश सिंह को इसकी सूचना मिली, वे अपने साथियों आशुतोष सिंह, लवकुश शर्मा, शुभम, अभिजीत सिंह, रजनीश राठौर, ईवरदीन और अनिल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की तो पादरी समेत धर्मांतरण में शामिल लोग गाली-गलौज करते हुए उन पर हमलावर हो गए।

पुलिस ने अल्केश सिंह की तहरीर पर पिहानी कोतवाली के रसूलपुर निवासी पादरी सत्यपाल, राजेश पाल, पिसावां थाने के सहमतनगर निवासी रामसिंह और मझिला के रौता निवासी रामप्रवेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302, 352, 351(3), 3 तथा 5(1) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार