Cwg 2026: श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में पहुंचे, पैरा तैराकी के फाइनल में रवि बुडिग्ना-अली इमाम

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

ग्लासगो। भारत के स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने हीट्स में 25.52 सेकेंड का समय निकालकर अंतिम-16 में स्थान सुनिश्चित किया।

श्रीहरि ने कुल क्वालीफायर खिलाड़ियों में 14वां सबसे तेज समय दर्ज किया। अब वह शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में पदक की दौड़ में अपनी चुनौती पेश करेंगे। भारतीय खेल प्रेमियों की निगाहें अब उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।

वहीं, पैरा तैराकी में भी भारत के लिए अच्छी खबर रही। रवि वीरा वेंकट बुडिग्ना और अली इमाम ने पुरुषों की एस13 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

रवि बुडिग्ना ने हीट्स में 57.10 सेकेंड का समय निकालते हुए अपने हीट में तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल का टिकट पक्का किया। दूसरी ओर, अली इमाम ने 1 मिनट 05.32 सेकेंड का समय दर्ज कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

भारतीय तैराकों के इस प्रदर्शन से राष्ट्रमंडल खेलों में देश की पदक उम्मीदों को और मजबूती मिली है। अब सभी की नजरें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों पर होंगी, जहां भारतीय खिलाड़ी पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे।

ये भी पढ़ें : 
ग्लासगो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत, भारत समेत 74 देशों ने की परेड

संबंधित समाचार