UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की तैयारियां अंतिम चरण में। आगरा में आयोजित मिनी ऑक्शन में छह फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति के तहत खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आगरा में मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा, जहां 250 से अधिक खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी।

इस बार लीग का आयोजन लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में संयुक्त रूप से किया जाएगा। मिनी ऑक्शन के जरिए टीमें अपने स्क्वॉड को मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगी।

तीन कैटेगरी में तय किया गया खिलाड़ियों का बेस प्राइस

मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग बेस प्राइस श्रेणियों में रखा गया है।

-10 खिलाड़ियों का बेस प्राइस: ₹5 लाख
-45 खिलाड़ियों का बेस प्राइस: ₹3.5 लाख
-अन्य सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइस: ₹2.5 लाख

फ्रेंचाइजी अपनी जरूरत और उपलब्ध बजट के अनुसार खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।

किस टीम के पास कितना बजट?

ऑक्शन से पहले सभी टीमों के पर्स की स्थिति भी स्पष्ट हो चुकी है।

- नोएडा सुपरकिंग्स के पास सबसे बड़ा पर्स ₹80.60 लाख है।
- कानपुर सुपरस्टार्स के पास ₹60 लाख उपलब्ध हैं।
- गोरखपुर लायंस के पास ₹55.90 लाख का बजट है।
- काशी रुद्रास के पास ₹47.15 लाख शेष हैं।
- लखनऊ फॉल्कंस के पास ₹30.20 लाख का पर्स है और टीम अधिकतम 6 खिलाड़ियों को खरीद सकती है।
- मेरठ मावरिक्स सबसे छोटे पर्स ₹28.70 लाख के साथ ऑक्शन में उतर रही है।

रणनीति पर रहेंगी सभी की नजरें

मिनी ऑक्शन में टीमों की नजर ऐसे खिलाड़ियों पर होगी जो आगामी सीजन में संतुलित और मजबूत संयोजन तैयार करने में मदद कर सकें। बड़े पर्स वाली फ्रेंचाइजी जहां स्टार खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती हैं, वहीं सीमित बजट वाली टीमें बेहतर वैल्यू वाले खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश करेंगी।

यह भी पढ़ेंः CWG 2026 Day 2: आज एक्शन में दिखेंगे श्रीहरि नटराज, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को कई पदकों की उम्मीद; जानिए पूरा शेड्यूल

संबंधित समाचार