गोंडा : धानेपुर में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, माले ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

धानेपुर, गोंडा, अमृत विचार: अघोषित बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर कथित अवैध वसूली और बिजली संबंधी अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मेहनौन पावर हाउस पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उपखंड अधिकारी को संबोधित मांगपत्र सौंपा गया।

मांगपत्र में अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने, सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिजली बिल उपलब्ध कराने, बिल की त्रुटियां ठीक किए बिना कनेक्शन न काटने, खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने, ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर कथित अवैध वसूली रोकने तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। 

कमेटी के राजीव सिंह ने कहा कि विभाग को 15 दिन का समय दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन व्यापक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेगा। धरना-प्रदर्शन में जिला प्रभारी जमाल खान, जैसराज, सदानन्द गिरि, गंगाराम गिरि, कृष्ण नारायण वर्मा, शोभाराम वर्मा, अर्जुन वर्मा, पंकज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार