भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से जुड़ा बड़ा ऐलान, 'InsuranceDekho' बना ऑन-एयर ब्रॉडकास्ट स्पॉन्सर; सौरव गांगुली होंगे ब्रांड एंबेसडर
जिम्बाब्वे दौरे की टी20 सीरीज में ऑन-एयर ब्रॉडकास्ट स्पॉन्सर रहेगा InsuranceDekho, जबकि श्रीलंका टेस्ट सीरीज को मिलेगा 'InsuranceDekho Cup' का नाम।
नई दिल्ली: भारत के जिम्बाब्वे दौरे से पहले एक बड़ा व्यावसायिक ऐलान हुआ है। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली भारत-जिम्बाब्वे टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए InsuranceDekho को आधिकारिक ऑन-एयर ब्रॉडकास्ट स्पॉन्सर बनाया गया है। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इस ब्रांड के एंबेसडर की भूमिका निभाएंगे।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस दौरे पर तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा इंश्योरटेक प्लेटफॉर्म InsuranceDekho अगस्त में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑन-ग्राउंड टाइटल स्पॉन्सर भी रहेगा। इस टेस्ट सीरीज का आधिकारिक नाम 'InsuranceDekho Cup' होगा।
इस अवसर पर सौरव गांगुली ने कहा कि एक कप्तान के रूप में उन्होंने सीखा है कि जब खिलाड़ियों को यह भरोसा होता है कि कोई उनके साथ खड़ा है, तभी वे पूरी निडरता के साथ खेलते हैं। उन्होंने कहा कि InsuranceDekho अपने सलाहकारों और ग्राहकों के लिए भी यही भरोसा कायम करता है और अब टीम इंडिया के साथ भी जुड़ रहा है। उन्होंने "भारत, खुलकर खेलो" संदेश के साथ इस साझेदारी पर खुशी जताई।
भारत की टीम पहले जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी।
यह भी पढ़ेंः Hashmatullah Shahidi ने छोड़ी अफगानिस्तान ODI टीम की कप्तानी, 4 साल बाद लिया बड़ा फैसला
