Fact Check: क्या रोमन रेंस जंतर-मंतर पहुंचे थे? वायरल तस्वीरों की सच्चाई आई सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सोशल मीडिया पर भगत सिंह की तस्वीर लिए और CJP संस्थापक से मुलाकात करते दिखे WWE स्टार, लेकिन जांच में तस्वीरें AI जनरेटेड निकलीं

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर WWE सुपरस्टार और हॉलीवुड अभिनेता रोमन रेंस (Roman Reigns) की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उन्हें दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच देखा जा रहा है। एक तस्वीर में उनके हाथ में महान क्रांतिकारी भगत सिंह की तस्वीर दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी तस्वीर में वे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जाने लगे कि रोमन रेंस छात्र आंदोलन के समर्थन में भारत पहुंचे हैं। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

https://www.instagram.com/p/DbFQQVFjAxA/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

AI से बनाई गई हैं वायरल तस्वीरें

जांच में सामने आया कि इन तस्वीरों की किसी भी विश्वसनीय स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। न तो रोमन रेंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी कोई तस्वीर साझा की है और न ही CJP की ओर से उनके जंतर-मंतर पहुंचने की कोई आधिकारिक जानकारी दी गई है।

उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार की गई हैं। इनका वास्तविक घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। रोमन रेंस के जंतर-मंतर पहुंचने का दावा तथ्यात्मक रूप से पुष्ट नहीं है।

आंदोलन की मौजूदा स्थिति

नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया है। हालांकि, आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। इस बीच केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न मांगों को लेकर बातचीत का दौर जारी है।

यह भी पढ़ेः एशियन U-20 में इतिहास रचने वाली तहुरा खातून का बड़ा लक्ष्य, अब वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलंपिक गोल्ड पर नजर

संबंधित समाचार