Bareilly News: मुरादाबाद से पकड़ा गया मौलाना तौसीफ को ट्रेन से धक्का देने का आरोपी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

उर्स ए ताजुश्शरिया में शामिल होकर लौट रहे मौलाना का रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

बरेली, अमृत विचार। बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा मजहरी का शव 27 अप्रैल को कैंट के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। मौलाना की पत्नी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सोमवार को खुलासा किया जा सकता है।

27 अप्रैल को मिला था शव
उर्स ए ताजुश्शरिया में शामिल होकर मौलाना तौसीफ रजा 26 अप्रैल को ट्रेन से घर लौट रहे थे। 27 अप्रैल की सुबह को उनका शव कैंट क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने इसे हादसा बताया था। उसके बाद मौलाना की पत्नी और परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनके साथ ट्रेन में मारपीट करके धक्का दिया गया था जिसके ऑडियो और वीडियो भी जीआरपी को दिए गए थे। 

सैकड़ों कैमरे देखने के बाद पकड़ा
जीआरपी ने 4 मई को हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी थी। सैकड़ों कैमरे देखने के बाद पुलिस मौलाना से मारपीट के आरोपी तक पहुंच गई। रविवार को जीआरपी ने मुरादाबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जमात रजा-ए-मुस्तफा के मीडिया प्रभारी मोइन खान ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार हो गया है। मौलाना के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। सोमवार को वह बरेली पहुंच जाएंगे।

टक्कर लगने के बाद हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था। उसे बरेली उतरना था, लेकिन नशा अधिक होने के चलते वह उतर नहीं सका। इसी बीच मौलाना तौसीफ ट्रेन में सवार हुए तो टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। इसके बाद उनके साथ मारपीट करके ट्रेन से धक्का दे दिया। घटना के बाद आरोपी शाहजहांपुर स्टेशन पर उतरने के बाद फरार हो गया था। इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कैंची धाम मेले से पहले बड़ा बवाल, छेड़छाड़ के आरोप में दो सिपाहियों की पिटाई, ग्रामीणों ने घेर लिया थाना
बाराबंकी में विपक्ष पर बरसे ब्रजेश पाठक, कहा- काठ की हांडी जलकर हो चुकी खाक, जनता समझ चुकी है सपा-कांग्रेस की सच्चाई
Lucknow News: वजीरबाग मोअज्जम नगर में 5 हजार की आबादी दूषित पानी पीने को मजबूर, आंख बंद कर बैठे अधिकारी
फर्रुखाबाद में चली तबादला एक्सप्रेस : एसपी आरती सिंह ने किए 8 पुलिस कर्मियों के तबादले, दर्शन सिंह को मिली अमृतपुर थाने की जिम्मेदारी
बागपत सचिन हत्याकंड : इश्क में पत्नी बनी कातिल, पहले खिलाई नशीली खीर, फिर प्रेमी संग घोंट दिया पति का गला