वीडियो वायरल: दरबे में आग लगने से पांच लाख के कबूतरों की जलकर मौत, मकान की छत पर होती थी कबूतरबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बारादरी थाना इलाके के कुतुबशाह की मजार के पास की घटना

बारादरी थाना इलाके में उस वक्त दहशत का माहौल हो गया। कबूतरों के दरबे में आग लगने के बाद अफरा-तफरी फैल गई। मकान की छत पर कबूतरों का पालन किया जा रहा था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कबूतर थे। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पांच लाख के कबूतर जलने की बात कही जा रही है।

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना इलाके में उस वक्त दहशत का माहौल हो गया। कबूतरों के दरबे में आग लगने के बाद अफरा-तफरी फैल गई। मकान की छत पर कबूतरों का पालन किया जा रहा था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कबूतर थे। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पांच लाख के कबूतर जलने की बात कही जा रही है।

सैकड़ों की संख्या में थे कबूतर
घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। बारादरी थाना क्षेत्र में कुतुब शाह की मजार के पास उवैस नाम के युवक को कबूतर पालने का शौक था। मकान की छत पर उसने सैकड़ों की संख्या में कबूतर लकड़ी के दरबों में पाल रखे थे। रविार दोपहर अचानक इन दरबों में आग लगी, जिसमें देखते ही देखते विक्राल रूप ले लिया।

पांच लाख रुपये के कबूतर जले
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आग लगने के बाद कबूतर निकलकर उड़कर भागने लगे। वहीं काफी संख्या में कबूतरों के जलकर मरने की बात भी कही जा रही है। कथित तौर पर करीब पांच लाख रुपये के कबूतर जलकर राख हो गए। जो कबूतर मरे हैं उनमें से ज्यादातर कबूतरों की कीमत काफी ज्यादा थी।

 

संबंधित समाचार