वाराणसी का राजघाट पुल आज रात से 13 अगस्त तक रहेगा बंद, वाहनों की आवाजाही पर पूरी पाबंदी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

वाराणसीः उत्तर प्रदेश में वाराणसी और चंदौली को जोड़ने वाला ऐतिहासिक राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य रविवार रात 10 बजे से शुरू होगा। इसके मद्देनजर यह पुल 13 अगस्त तक पूर्ण रूप से बंद वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। मरम्मत कार्य प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक चलेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।

यातायात पुलिस के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। आस-पास के संबंधित थानों को निर्देश दिए गए हैं कि मार्ग परिवर्तन का सख्ती से पालन कराया जाए तथा जाम की स्थिति न बनने पाये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्ग परिवर्तन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। मुगलसराय-चंदौली की ओर जाने वाले वाहनों को संदहा की ओर से रिंग रोड होते हुए चंदौली भेजा जाएगा। चंदौली की ओर से आने वाले वाहनों को रामनगर स्थित सामने घाट पुल से डाफी हाईवे की ओर परिवर्तित किया जाएगा। पड़ाव की ओर से आने वाले वाहनों को भी रामनगर सामने घाट पुल से होते हुए लंका-रविदास गेट मार्ग की ओर भेजा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की टीमें लगातार निगरानी करेंगी। प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाकर उन्हें बंद किया जाएगा और स्थानीय पुलिस को अतिरिक्त तैनात किया गया है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कैंची धाम मेले से पहले बड़ा बवाल, छेड़छाड़ के आरोप में दो सिपाहियों की पिटाई, ग्रामीणों ने घेर लिया थाना
बाराबंकी में विपक्ष पर बरसे ब्रजेश पाठक, कहा- काठ की हांडी जलकर हो चुकी खाक, जनता समझ चुकी है सपा-कांग्रेस की सच्चाई
Lucknow News: वजीरबाग मोअज्जम नगर में 5 हजार की आबादी दूषित पानी पीने को मजबूर, आंख बंद कर बैठे अधिकारी
फर्रुखाबाद में चली तबादला एक्सप्रेस : एसपी आरती सिंह ने किए 8 पुलिस कर्मियों के तबादले, दर्शन सिंह को मिली अमृतपुर थाने की जिम्मेदारी
बागपत सचिन हत्याकंड : इश्क में पत्नी बनी कातिल, पहले खिलाई नशीली खीर, फिर प्रेमी संग घोंट दिया पति का गला