भारतीय नाविकों की मौत पर राहुल गांधी ने उठाया सवाल, 'अमेरिका आंखें दिखा रहा है और हमारे प्रधानमंत्री खामोश हैं'
नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत और उसके बाद अमेरिकी प्रशासन की ओर से जारी बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि समझौतावादी प्रधानमंत्री देश सम्मान की रक्षा नहीं करेंगे गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हत्या के कुछ ही दिनों बाद न कोई पछतावा, न कोई माफी। इसके उलट अमेरिका लगातार आदेश जारी कर रहा है।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/2066030716044063006?s=20
उन्होंने लिखा, "उनके शब्द देखिए, 'अमेरिकी सेना के आदेशों का तुरंत पालन करें'। किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी आज़ाद देश ऐसी भाषा कभी बर्दाश्त नहीं करेगा, लेकिन हमारे समझौतावादी प्रधानमंत्री? चुप। वे एक आज्ञाकारी नौकर की तरह बात सुनते हैं और आदेशों का पालन करते हैं।" उन्होंने कहा, "समझौतावादी प्रधानमंत्री देश के सम्मान की रक्षा नहीं करेंगे क्योंकि जो लोग देश का अपमान करते हैं, वे उन्हीं के नियंत्रण में हैं।"
https://twitter.com/RahulGandhi/status/2066046476686594286?s=20
