फर्रुखाबाद में चली तबादला एक्सप्रेस : एसपी आरती सिंह ने किए 8 पुलिस कर्मियों के तबादले, दर्शन सिंह को मिली अमृतपुर थाने की जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली थानाध्यक्ष उप निरीक्षक दर्शन सिंह को, अमृतपुर थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया और अमृतपुर के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गहलौत को फर्रुखाबाद शहर कोतवाली का थानाध्यक्ष बनाया गया तथा फतेहगढ़ पुलिस लाइन से निरीक्षक रामसहाय सिंह को कमालगंज थानाध्यक्ष तैनात किया गयाहै।
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए आठ पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण किया गया हैं। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पिछले 24 घंटे में आठ पुलिसकर्मियों के तबादले किये हैं जिनमें तीन थानाध्यक्ष और एक निरीक्षक तथा दो उपनिरीक्षक भी शामिल है।
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली थानाध्यक्ष उप निरीक्षक दर्शन सिंह को, अमृतपुर थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया और अमृतपुर के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गहलौत को फर्रुखाबाद शहर कोतवाली का थानाध्यक्ष बनाया गया तथा फतेहगढ़ पुलिस लाइन से निरीक्षक रामसहाय सिंह को कमालगंज थानाध्यक्ष तैनात किया गयाहै।
प्रवक्ता ने बताया कि इसके साथ ही , फतेहगढ़ पुलिस लाइन से उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को कोतवाली कायमगंज के मंडी चौकी प्रभारी तैनात किया गया है। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र को थाना कमालगंज के खुदायगज चौकी प्रभारी बनाया गया।
फतेहगढ़ पुलिस लाइन से उप निरीक्षक सुनील कुमार गोयल को जहानगंज थाना के चौकी राजपूताना का प्रभारी एवं पुलिस लाइन फतेहगढ़ से उप निरीक्षक शेखर सैनी को मेरापुर थाना की अचरा चौकी का प्रभारी तथा पुलिस लाइन फतेहगढ़ से उप निरीक्षक संतोष कुमार को फर्रुखाबाद सदर कोतवाली की पल्लरा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
