Kaushambi News: छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला, पांच हमलावर गिरफ्तार, 50 के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर आरोपी द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला कर एक सिपाही को घायल करने के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात तीन नामजद व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर आरोपी द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला कर एक सिपाही को घायल करने के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात तीन नामजद व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
शिवम के विरुद्ध रायपुर में दर्ज हैं गांजा तस्करी का मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार इचौली गांव निवासी शिवम केसरवानी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित गंज कोतवाली में गांजा तस्करी का मामला दर्ज है वहां की विशेष एनडीपीएस न्यायालय द्वारा 28 फरवरी 2026 को आरोपी शिवम केसरवानी व सिराथू कस्बा निवासी आकाशकी गिरफ्तारी के लिएवारंट जारी किया था जिसके तमीला के लिए रायपुर गंज कोतवाली में तैनात आरक्षी युसूफ खान, जगदेव प्रसाद वर्मा, संदीप कुमार, अजय चौधरी व सत्यवेंद्र की टीम शुक्रवारकी रात कौशांबी पहचकर आकाश को गिरफ्तार कर शिवम की गिरफ्तारी के लिए इचौली गांव पहुंच गई।
लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर बोला हमला
पुलिस टीम शिवम के घर के पास पहुंचकर शिवम के संबंध जानकारी करने लगे तो शिवम और उसके परिजन चोर चोर कह कर शोर मचा दिया जिस पर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया मौका पाकर टीम के चार सिपाही किसी तरह भाग कर जान बचाई लेकिन आरक्षी जगदेव प्रसाद वर्मा को ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सूचना पाकर कोखराज पुलिस मौके में पहुंच गई तो हमलावर मौके से भाग निकले पुलिस ने घायल सिपाही जगदेव प्रसाद को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। इस मामले में शनिवार देर रात पुलिस ने घायल आरक्षी जगदेव प्रसाद की तहरीर पर शिवम केसरवानी सहित तीन लोगों के विरुद्ध नाम जदव अन्य अज्ञात50 लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
