Pratapgarh News : प्रतापगढ़ पुलिस ने 5 शातिर तस्करों को दबोचा, एक करोड़ रुपये की MD ड्रग बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की एमडी (मेथामफेटामाइन) ड्रग बरामद की है। 

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि सात और आठ जून की मध्यरात्रि में सैफाबाद-मुरैनी मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक अर्टिगा कार तथा एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई।

बरामद मादक पदार्थ की एक करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत

तलाशी के दौरान अभियुक्तों और उनके वाहनों से कुल 202.31 ग्राम अवैध एमडी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। यह मात्रा एनडीपीएस अधिनियम के तहत वाणिज्यिक श्रेणी में आती है। 

इन तस्करों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज दुबे उर्फ दीपेश, दिव्यांशु दुबे उर्फ गब्बर, आनंद मिश्रा, आलोक शुक्ला तथा मंजीत मिश्रा के रूप में हुई है। इनमें दो आरोपी जौनपुर जनपद के निवासी हैं, जबकि अन्य प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बरामद एमडी ड्रग को बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा कार और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। 

संबंधित समाचार