Rampur 12th International Yoga Day: राज्यमंत्री बलदेव सिंह और मुख्तार अब्बास के नेतृत्व में हजारों ने किया योगाभ्यास

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

रामपुर, अमृत विचार: देश और दुनिया के साथ-साथ रामपुर जिले में भी 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। रविवार सुबह 5 बजे से ही जिले के विभिन्न ऐतिहासिक और सार्वजनिक स्थलों पर योग प्रेमियों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। रामपुर के पनवड़िया स्थित सद्भावना मंडप में आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व जिले के प्रभारी व कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, जिलाधिकारी (DM) अजय कुमार द्विवेदी और सीडीओ गुलाबचन्द्र सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

MUSKAN DIXIT (14)

योग विकसित भारत के निर्माण का आधार: बलदेव सिंह औलख

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की एक अमूल्य धरोहर है, जिसने आज वैश्विक स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने जोर देकर कहा, "योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा माध्यम है।"

Rampur 12th International Yoga Day

राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही आज योग एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की और कहा कि एक स्वस्थ नागरिक ही विकसित उत्तर प्रदेश और 'विकसित भारत' के सपने को साकार कर सकता है।

Rampur 12th International Yoga Day

रजा लाइब्रेरी से लेकर किला मैदान तक योग की धूम

सद्भावना मंडप के अलावा रामपुर के कई ऐतिहासिक स्थलों पर भी सामूहिक योग सत्रों का आयोजन किया गया। विश्व प्रसिद्ध रजा लाइब्रेरी, किला मैदान, आंबेडकर पार्क सहित जिले के तमाम स्कूल-कॉलेजों में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी ने योग को अपने जीवन में उतारने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Rampur 12th International Yoga Day

यह भी पढ़ेंः 12th International Yoga Day: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश भर में योग का उत्सव, रक्षा मंत्री व सेनाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

संबंधित समाचार