UP News : "सत्ता के साथ अच्छा करियर", मंत्री ओपी राजभर के बाद अब संजय निषाद का बड़ा दावा, दिल्ली के संपर्क में हैं सपा-कांग्रेस के कई सांसद

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

हिंदुत्व विचारधारा वाले कांग्रेस और सपा के अधिकांश सांसद भाजपा के साथ आने को तैयार-संजय निषाद

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने दावा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के दो दर्जन से ज्यादा दिल्ली संपर्क में हैं। वे भाजपा के साथ आना चाहते हैं। हर सांसद और विधायक जानता है कि सत्ता में अच्छा करियर है और जनता से विकास के जो वादे किए थे, वो सरकार के साथ ही रहकर पूरे किए जा सकते हैं।

अमृत विचार, लखनऊ : समाजवादी पार्टी में टूट के दावों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बाद अब एक और मंत्री संजय निषाद ने भी यही दावा दोहराया है। संजय निषाद ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के हिंदुत्व विचाराधारा वाले सांसद दिल्ली के संपर्क में हैं। "सत्ता में अच्छा करियर है। सांसद हो या विधायक जनता को सुरक्षा और सम्मान तभी दिला पाएंगे, जब वे सरकार के साथ रहेंगे।" संजय निषाद ने ऐसे सांसदों की संख्या दो दर्जन से ज्यादा बताई है। 

संजय निषद ने एक मीडिया समूह के साथ बातचीत में कहा कि सपा और कांग्रेस के सांसद जानते हैं कि गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेरे अच्छे संबंध हैं। निषाद पार्टी एनडीए की भरोसेमंद साथी है। बाकी सब तो आने-जाने वाले लोग हैं। इसीलिए ये सांसद मुझसे कह रहे हैं कि दिल्ली में बात कराइए। संजय निषाद, निषाद पार्टी के अध्यक्ष हैं और फिलहाल अभी योगी मंत्रीमंडल में शामिल हैं। 


जान बचाना की कोशिश में लगे  


सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर ने बुधवार को समाजवादी पार्टी में टूट का दावा करके सनसनी मचा दी थी। गुरुवार को भी वह अपने दावे पर कायम हैं। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि, हर व्यक्ति सत्ता के साथ रहना चाहता है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी हो या महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट, क्यों टूटे। प्रोफेसर रामगोपाल यादव के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखने के दावे से जुड़े सवाल पर कहा कि, गोमती रिवर फ्रंट में परिवार के कई लोग फंसे हैं। सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की। गायत्री प्रजापति जेल में हैं और अखिलेश यादव बच गए?


 
संपर्क में हैं पूर्वांचल के सांसद 


ओपी राजभर ने अपने दावे के संबंध में कहा कि पूर्वांचल के कई सांसद दिल्ली में संपर्क बनाए हैं। हम लोग कोई झूठ नहीं बोल रहे। राज्यसभा चुनाव में देखा गया। सपा के एमएलसी ने भाजपा को समर्थन किया। 

परिवार के सांसद ही बचेंगे 


ओपी राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्ट में केवल परिवार के सांसद ही बचेंगे। बाकी सब टूट जाएंगे। बड़ी संख्या में सांसद-विधायक सपा छोड़ने को तैयार हैं। 

संबंधित समाचार