सिरफिरे की धमकी... शादी करो, वरना घर से उठवा लूंगा! युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हरदोई। जबरन शादी करने की ज़िद पर अड़ा सिरफिरा युवती को घर से उठावा लेने की धमकी दे रहा है, धमकी के खौफ से सहमी युवती ने युवक  पर अश्लील हरकतें करने और शादी न करने पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

बताया गया है कि कोतवाली देहात के एक गांव की एक 27 वर्षीय युवती ने बताया कि शाहाबाद के मोहल्ला बुद्ध बाजार निवासी हर्षित त्रिपाठी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। वह आए दिन उसका पीछा और रास्ते में रोककर छेड़खानी करते हुए अश्लील इशारे करता है।

इतना ही नहीं आरोपी हर्षित उस पर शादी करने का लगातार दबाव बना रहा है। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि 'शादी तो उसी से करेगा,किसी और नहीं होने दूंगा, घर से उठवा लूंगा और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। लगातार मिल रसीं धमकियों केचलते युवती और उसके घर वाले खौफ में है।

युवती ने अपनी जान-माल का खतरा बताते हुए कोतवाली देहात में तहरीर दी है। एसएचओ कोतवाली देहात हरिनाथ यादव ने बताया कि बुधवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार